{"_id":"5d98ce418ebc3e0131499900","slug":"driver-abducted-with-sugar-faizabad-news-lko4853620137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी समेत फरार ट्रक ड्राइवर साथी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी समेत फरार ट्रक ड्राइवर साथी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते एसपी सिटी।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शहर की एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी के माध्यम से मनकापुर चीनी मिल से लोड की गई 250 क्विंटल चीनी समेत ट्रक गायब करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ट्रक भी पकड़ लिया गया है। आरोपियों के पास से 160 क्विंटल चीनी व बेची गई चीनी का 80 हजार रुपये बरामद हुआ है। आरोपियों ने कुबूल किया है कि उन्होंने गोंडा के एक व्यापारी को 1.70 लाख रुपये में चीनी बेची थी।
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को मोहन ट्रांसपोर्ट ने एक ट्रक के ड्राइवर को मनकापुर चीनी मिल से 250 क्विंटल चीनी लादकर बिहार भेजने के लिए बुक किया था। लेकिन ड्राइवर चीनी लादकर बिहार नहीं पहुंचा, इसके बाद 25 सितंबर को कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
जांच कर रहे एसआई संजीव सिंह की टीम ने सूचना के आधार पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे कोतवाली नगर के अफीम कोठी के पास से ट्रक के चालक जवन मौर्या व दिलीप उर्फ पप्पी निवासी खिरंडी थाना वजीरगंज गोंडा को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास 160 बोरा चीनी, ट्रक समेत बेचे गए चीनी की कीमत 80 हजार 8 सौ रुपये बरामद हुए। एसपी के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों ने माल हड़पने के लिए फर्जी वाहन नंबर पर 250 क्विंटल माल बुक किया था। इनमें से 90 क्विंटल चीनी गोंडा के पकड़ी बाजार निवासी अशोक गुप्ता को 1.70 लाख रुपये में बेच दी थी। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।