{"_id":"58f3afd94f1c1b1b74470b29","slug":"theft-in-the-durgeshwari-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गेश्वरी मंदिर में ग्रिल तोड़कर चोरी, आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्गेश्वरी मंदिर में ग्रिल तोड़कर चोरी, आक्रोश
फैजाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
रीडगंज स्थित मंदिर में चोरी के बाद मौके पर दान पात्र को देखते पुजारी ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के रीडगंज स्थित दुर्गेश्वरी मंदिर में शनिवार रात चोरों ने ग्रिल तोड़कर दानपात्र में रखी नकदी पार कर दी। हालांकि लोगों के हल्ला-गोहार पर भागने की फिराक में मंदिर से चुराया गया मुकुट व आभूषणों वाला झोला मौके पर गिर गया। परिसर में चोरों की चप्पल भी मिली है। वारदात को लेकर क्षेत्र में हलचल व आक्रोश है। मंदिर के पुजारी ने शिकायत पुलिस को दी है।
कोतवाली के रीडगंज क्षेत्र में अलीगढ़ पुलिस चौकी के बगल स्थित हमदानी कोठी के पास मुख्य मार्ग पर देवी दुर्गेश्वरी मंदिर है। जिसके पुजारी शैलेश कुमार तिवारी हैं। शनिवार की रात मंदिर की दीवार फांदकर भीतर घुसे चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ग्रिल तोड़ दिया और मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी लगभग चार-पांच हजार रुपये की नकदी समेट ली।
चोरों ने मंदिर में प्रतिष्ठित मर्ति का मुकुट, आभूषण आदि सामान भी समेट लिया और इसको एक झोले में रख लिया। इसी बीच आसपास के लोगों को भनक लगी तो लोगों ने हल्ला-गोहार मचा दिया। हल्ला-गोहार पर घबराये चोर भागने लगे और हड़बड़ी में उनका चप्पल तथा झोला परिसर में ही छूट गया। जिसके चलते चोर देवी का मुकुट, आभूषण व अन्य सामान नहीं ले जा पाये। केवल चढ़ावे की रकम लेकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंचे डायल 100 दस्ते ने मौका-मुआयना व जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
पुजारी शैलेश कुमार तिवारी का कहना है कि शिकायत नगर कोतवाली पुलिस को दी गई है। रविवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि मंदिर के पुजारी ने शिकायत दी है। मामले की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।