फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The bodies of the murdered young man hanging from tree

युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

Sun, 28 Feb 2016 11:07 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
The bodies of the murdered young man hanging from tree
युवक की जेब से बरामद मोबाइल से काल करने पर शव की शिनाख्त हरदोई जिले के कासिमपुर थानाक्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी प्रेम कुमार यादव के रूप में हुई है। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस बीच मृतक के पिता के देर से आने के कारण पोस्टमार्टम अब सोमवार को होगा।
विज्ञापन


कोतवाली अंतर्गत तिवारीपुर (चवरढार) गांव के पास मलेथू कनक-इनायत नगर रोड के किनारे रविवार की भोर में 25 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ की डाल से लटका देख लोग सन्न रह गए। तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि झब्बू तिवारी ने बीकापुर पुलिस को दी। मौके पर युवक की शिनाख्त कोई नहीं कर पा रहा था। युवक जिस डाल पर लटका था, वह काफी कमजोर और जमीन से बमुश्किल साढ़े पांच फीट ऊंची थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहली नजर में ही ऐसा लग रहा था जैसे उसकी हत्या कर गमछे से गले में फांसी का फंदा बनाकर शव को लटकाया गया हो। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि युवक की हत्या कर शव डाल पर
विज्ञापन
विज्ञापन


लटकाया गया है या उसने जानबूझ कर आत्महत्या की है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकता है। लोगों के अनुसार युवक के मुंह से बदबूदार झाग निकल रहा था। घटना स्थल के पास ही चाय की दुकान करने वाले शख्स का कहना है कि युवक दो दिन से उसके यहां चाय पीने आ रहा था, लेकिन वह किसके घर रुका था, यह पता किसी को नहीं है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि झब्बू तिवारी ने बताया कि मौत को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन आत्म हत्या समझ से बाहर है। मामले की जांच कर रहे हल्का प्रभारी अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव की जेब से मिले मोबाइल से कुछ काल की गई तो युवक का पता हरदोई जिले के कासिमपुर थानाक्षेत्र के काजीपुर गांव सामने आया।

उसके बाद पिता रघुराज यादव का नंबर मिला और काल कर मृतक का हुलिया बताया गया तो उसने शव की पहचान अपने बेटे के प्रेम कुमार यादव के रूप की। पिता के आने के इंतजार में देरी से शव का पोस्टमार्टम अब सोमवार को होगा। हल्का प्रभारी ने बताया कि  पिता ने पूछताछ में आत्महत्या करने की बात नकार दी है।

आत्महत्या नहीं हत्या की गई: पिता
पोस्टमार्टम हाउस आए मृत युवक के पिता रघुराज यादव ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र प्रेम कुमार यादव अहमदाबाद, गुजरात में नौकरी करता था। वहां किसी से कर्जा ले रखा था, जिसकी वजह से हाल ही में भाग आया। तीन दिन से वह लापता था।

यहां बीकापुर क्षेत्र में उसके साथ कौन नौकरी करता था? किससे वह मिलने यहां आया? हत्या के पीछे क्या चक्कर है? यह उसे नहीं पता। लेकिन प्रेमशंकर को आत्महत्या करनी होती तो यहां आकर क्यों करता। वह दो दिन से किसके यहां था, उसकी पहचान होने पर ही पूरा मामला साफ हो सकेगा।


उसका आरोप है कि बेटे को जहर देकर पहले मारा गया फिर आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया है। कोतवाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद सही तथ्य सामने लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed