फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shoot businessman son robbed five thousand

व्यवसायी पुत्र को गोली मार लूटे पांच हजार

Wed, 30 Nov 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Wed, 30 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Shoot businessman son robbed five thousand
घायल व्यापारी पुत्र - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी तिराहे पर स्थित एक थोक व फुटकर गल्ले की दुकान पर मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी पुत्र को गोली मार गल्ले में रखा पांच हजार रुपये लूट लिया और असलहा लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और घायल व्यापारी पुत्र को सीएचसी भेजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल व्यापारी पुत्र को गोली बाएं पैर की जांघ में लगी है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध करार दिया है लेकिन जांच जारी रखने की बात भी कही है।
विज्ञापन


जलालपुर तिराहे के पास स्थित रमेश चंद्र जायसवाल की गल्ले की दुकान पर मंगलवार रात दुकान बंद करते समय बाइक से तीन युवक पहुंचे। दुकान पर मौजूद व्यापारी पुत्र 25 वर्षीय संतोष जायसवाल ने बताया कि बाइक सवार तीन युवकों में दो मुंह पर गमछा बांधे थे जबकि जिस युवक का चेहरा खुला था, उसने नमकीन का पैकेट मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमकीन लेने के बाद पीछे खड़े दो युवकों ने तमंचा निकाल लिया और गल्ले में रखी नकदी देने को कहा। व्यापारी पुत्र के विरोध करने पर एक युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली संतोष के बाएं पैर के जांघ में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर अंदर से दुकान की ओर दौड़े पिता पर भी बदमाशों ने फायर झोंका।

गोली व्यापारी के शरीर को छूती हुई निकल गई। तभी एक बदमाश ने दुकान में अंदर घुसकर गल्ले में रखा लगभग 5000 रुपये निकाल लिया और तमंचा लहराते हुए बाइक से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों की मदद से घायल व्यापारी पुत्र को सीएचसी भेजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


मौके पर पहुंचे सीओ विक्रम सिंह, कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने घंटों जांच की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है लेकिन प्रथम द्वष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। कोतवाली प्रभारी ने लूट की घटना से इन्कार कर दिया है लेकिन हर पहलू की जांच किए जाने की बात कही। पुलिस घायल व्यापारी पुत्र का मोबाइल कब्जे में लेकर काल डिटेल खंगाल रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed