फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deceived in the name of providing jobs Rs three lakh

नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे साढ़े तीन लाख

Thu, 14 Jan 2016 11:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
कुमारगंज थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिये गए। इस मामले में अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सूरजभान निवासी मोहनवा थाना कुमारगंज का आरोप है कि उमाशंकर निवासी बबुरहवां थाना हरैया जिला बस्ती हाल पता सपना सिटी कॉलोनी शाहपुर थाना चिनहट जिला लखनऊ ने लड़के को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।

नौकरी दिलाने के नाम पर किश्तों में साढ़े तीन लाख रुपये लिये और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। असलियत सामने आने पर रकम वापस मांगी तो गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से रिपोर्ट न दर्ज करने पर पीड़ित पक्ष को अदालत का सहारा लेना पड़ा। एसएसपी मोहित कुमार ने गुरुवार को बताया कि अदालत के आदेश पर कुमारगंज पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना, गालीगलौज व जानमाल देने की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रकरण की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed