{"_id":"599879514f1c1bfd6d8b4714","slug":"141503164753-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव
रुदौली। लखनऊ-फैजाबाद रेल प्रखंड पर रुदौली कोतवाली के डेहवा जसमड गांव के पास रेल लाइन पर 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
रेल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के कानों में लीड लगी थी, तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक सिम टूटी मिली। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक आसपास का ही रहने वाला प्रतीत होता है, शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।