फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   विवाहिता का शव रस्सी से लटकता मिला

विवाहिता का शव रस्सी से लटकता मिला

Wed, 30 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता का शव रस्सी से लटकता मिला
बीकापुर क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव का मामला
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। नगर पंचायत बीकापुर क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में बुधवार दोपहर 33 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला।

नरोत्तमपुर निवासी रवि निषाद मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। 15 दिन पूर्व ही वह घर से मुंबई गया था। रवि के घर में बूढ़ी मां चमेला देवी, पत्नी शांति देवी और बच्चे अर्पित (डेढ़ वर्ष), कोमल (12) तथा प्रिया (10) है।
विज्ञापन


बुधवार को कोमल व प्रिया स्कूल गई थीं। चमेला देवी पौत्र अर्पित को लेकर गांव में घुमाने गई थीं। जब वह घर पहुंचीं तो शांति का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस तथा मायके के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि, शांति कुछ समय से बीमार थी। आशंका है कि इसी वजह से उसने फांसी लगाई है। सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतका का मायका नाग पलिया तारुन थाना क्षेत्र में है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। वहीं, घटनास्थल की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है। जहां शांति का शव फंदे पर लटका मिला उसके नीचे ही तख्त रखा था और उस पर अनाज की बोरी रखी थी। मृतका के पैर बोरी से छू रहे थे।

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
बीकापुर। क्षेत्र के भीखीसराय गांव में मंगलवार भोर विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। क्षेत्र के रामपुरपरेई निवासी अजय कुमार ने बताया कि, उसकी बहन गुड़िया की शादी चार वर्ष पूर्व भीखी सराय निवासी श्रवण कुमार गुप्ता से हुई थी।


आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले अक्सर गुड़िया को प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते सास-ससुर व पति ने उसकी हत्या कर दी है। दरोगा शशिकांत पांडेय ने बताया कि, अजय की तहरीर पर पति श्रवण कुमार, सास राधिका देवी तथा ससुर रामजी गुप्ता के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करके विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed