{"_id":"6005c1ee8ebc3e2f76722fa7","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5605335117","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 व 22 को अयोध्या में होगी श्रीराममंदिर निर्माण समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 व 22 को अयोध्या में होगी श्रीराममंदिर निर्माण समिति की बैठक
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के लिए नींव का काम शीघ्र प्रारंभ हो सकता है। 21 व 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में नींव को लेकर मंथन किया जाएगा। नींव खोदाई से पूर्व गहराई तक जमा मिट्टी को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र 20 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे। बैठक में एलएनटी व टाटा के इंजीनियरों सहित अन्य कई एजेंसियों के इंजीनियर भी शामिल होंगे। इसके अलावा राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा व संघ के सर कार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है।
ट्रस्ट सूत्रों ने बताया कि अयोध्या के सर्किट हाउस में होने वाली दो दिवसीय बैठक में राम मंदिर निर्माण के लिए नींव खोदाई का काम शुरू करने पर मंथन किया जाएगा। यह तय माना जा रहा है कि बैठक के तत्काल बाद नीव का काम शुरू हो जाएगा। अभी फिलहाल राम जन्मभूमि परिसर में जहां नींव खोदी जानी है वहाँ के आसपास से मलवा व नींव स्थल पर गहराई तक जमी मिट्टी को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। संवाद