{"_id":"5fd61fb08ebc3e3c85395681","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko55460669","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला चिकित्सालय में रैन बसेरा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला चिकित्सालय में रैन बसेरा बंद
विज्ञापन
अयोध्या। शासन के सख्त निर्देशों के बाद भी शहर के जिला चिकित्सालय में बना रैन बसेरा खुल नहीं रहा है। इससे मरीजों के तीमारदार रात भर भारी सर्दी में सड़कों पर या तो घूम रहे हैं या तो खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। इससे शासन के निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा है जबकि, शहर में नगर निगम की ओर से बनाए गए अन्य रैन बसेरे खुले हुए हैं। इसमें सभी सुविधाएं पूरी तरह चौकस हैं।
सीन एक
यह अयोध्या का जिला चिकित्सालय हैै। शाम के सात बजने के बाद यह बंद है। मरीजों के तीमारदार रैन बसेरे को बंद होने से इधर-उधर भटक रहे हैं। जबकि शासन का निर्देश है कि रैन बसेरों को कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए प्रत्येक दशा में खोला जाएगा लेकिन, शासन के आदेश का असर रैन बसेरा प्रबंधकों पर नहीं है।
सीन दो
यह नगर निगम का रोडवेज पर बना रैन बसेरा है। इस बार शासन के निर्देशो के क्रम में रैन बसेरे को पूरी तहर से सुसज्ज्ति किया गया है। कोविड के निर्देशों का पूर्णत: पालन किया जा रहा है लेकिन रैन बसेरे में शौचालय का गंदा पानी आ रहा है, जोकि रैन बसेरे में फैला हुआ है।
विज्ञापन
सीन तीन
यह रेलवे स्टेशन पर नगर निगम की ओर से बनाया गया अस्थाई रैन बसेरा है। महिला और पुरूष के लिए अलग-अलग 10-10 बेड लगाए गए हैं लेकिन इन रैनबसेरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी बेड रात्रि में आठ बजे भी पूरी तरह खाली रहते हैं। रैन बसेरा संचालक अरूण ने बताया है कि किसी कोई आ नहीं रहा है।