फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

कृषि विधेयक से उत्पादों को बेचना होगा आसान

Tue, 06 Oct 2020 07:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। नए कृषि कानून को लेकर भाजपा ने पूरा मंडल के अकवारा, हरिनारायनपुर अंजना, कस्तूरीपुर कादीपुर, मड़ना, रसूलाबाद में ग्राम चौपाल लगाई। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कृषि कानून का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के विक्रय की स्वतंत्रता प्रदान करना है। साथ ही ऐसी व्यवस्था का निर्माण करना है, जहां किसान एवं व्यापारी कृषि उपज मंडी के बाहर भी अन्य माध्यम से भी उत्पादों का सरलतापूर्वक व्यापार कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे देश के किसी भी स्थान पर किसानों के अपनी उपज निर्बाध रूप से बेचने के अवसर प्राप्त होंगे। मंडियां समाप्त नहीं होंगी, वहां पूर्ववत व्यापार होता रहेगा। इस व्यवस्था में किसानों को मंडी के साथ ही अन्य स्थानों पर अपनी उपज बेचने का विकल्प प्राप्त होगा। इस काननू से एमएसपी प्रभावित नहीं होगी। एमएसपी प्रणाली जारी रहेगी। किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए यह एक अतिरिक्त व्यापारिक अवसर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों व गरीबों के जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार संकल्पित है। योजनाओं की शृंखलाओं के माध्यम इन्हें लाभ प्रदान किया गया है। सरकार कोरोना आपदा के दौर में आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से बढ़ रही है, जिससे लघु तथा कुटीर उद्योगों का विकास होगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, परमानंद मिश्रा, अरविंद सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, रणधीर सिंह डब्लू, देवता पटेल, दिनेशस मिश्रा, नंद कुमार सिंह तथा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed