{"_id":"5f7c74e98ebc3eefb700ac4c","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko543797077","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधेयक से कृषि क्षेत्र में दिखेगा बदलाव : वेद प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधेयक से कृषि क्षेत्र में दिखेगा बदलाव : वेद प्रकाश
विज्ञापन
अयोध्या। सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मंगलवार को गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को मोदी सरकार के कृषि विधेयक की जानकारी दी। साथ ही विपक्षी दलों द्वारा इस विधेयक को लेकर फैलाए जा रहे अफवाहों से बचने की भी किसानों को नसीहत दी।
नगर विधायक ने महोबरा बाजार व सुक्खापुर इटौरा में आयोजित चौपाल में किसानों को कृषि विधेयक से होने वाले लाभ को बिन्दुवार बताया। नगर विधायक ने कहा कि कृषि विधेयक से सभी किसानों को अपनी उपज प्रदेश व देश में कहीं भी बेचने की स्वतंत्रता होगी, वह भी बिना किसी उपकर, किसानों को कानूनी बंधनों से भी आजादी मिलेगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी को बरकरार रखा जाएगा तथा राज्यों के अधिनियम के अंतर्गत संचालित मंडियां भी राज्य सरकारों के अनुसार चलती रहेगी।
विधेयक से कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन आएगा, खेती किसानी में निजी निवेश से होने से तेज विकास होगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस अवसर पर भाजपा नेता हरिभजन गोंड, मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, लक्ष्मण वर्मा, बूथ अध्यक्ष रामबरन वर्मा, संजय गुप्ता, रामजन्म वर्मा, अरविन्द वर्मा, अशोक कुमार, मेवालाल प्रजापति, सतीश चंद्र शर्मा, राम सुभावन वर्मा, देवेंद्र दुबे, सुनील शर्मा, हरिबक्श कोरी, धनश्याम अग्रहरि व अन्य उपस्थित रहे।