फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

हाथरस की घटना के विरोध ने सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

Tue, 06 Oct 2020 07:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। नगर निगम के सफाई कर्मचरियों ने हाथरस की पीड़िता के पक्ष में मंगलवार को नगर निगम परिसर में धरना दिया है। धरने के माध्यम से एक तीन सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया है। इसमें पीड़िता के परिवारीजनों को सुरक्षा, आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा व पीड़िता के परिवारीजनों को 50 लाख की सहायता व परिवार में एक शख्स को नौकरी देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सफाई कर्मचारी हाथरस की घटना को लेकर आक्रोशित रहे। सफाई मजदूर संघ ने पहले ही नगर निगम से जिला अधिकारी कार्यालय तक जाने की घोषणा की थी लेकिन मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने जुलूस व पैदल मार्च नहीं निकालने दिया।
विज्ञापन

इसके आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में धरना दिया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय बाघमार ने कहा कि हाथरस की घटना निंदनीय है। इसमें दोषियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए। धरने के माध्यम से एक तीन सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया। धरने में मुख्य रूप से सुरेश भारतीय, राकेश कुमार, मंगल, मुकेश, हीरालाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed