फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

सीएम से की रामलीला व दुर्गा पूजा महोत्सव की गाइड लाइन जारी करने की मांग

Tue, 06 Oct 2020 07:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री को फैक्स तथा ई-मेल कर गाइड लाइन जारी करने की मांग की है। समन्वय समिति ने बताया है कि वर्तमान में 17 अक्टूबर से नवरात्रि एवं दशहरा का पावन पर्व शुरू होने जा रहा है। जिसमें तैयारियों के लिए अब पर्याप्त समय भी नहीं रह गया है और अभी तक शासन का कोई भी दिशा निर्देश इस सन्दर्भ में स्थानीय जिला प्रशासन को नहीं प्राप्त हुआ है। जिससे आम जन में पर्वों के आयोजन को लेकर काफी उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में आगामी समय के नवरात्रि दुर्गापूजा पर्व एवं दशहरा के रामलीला उत्सव के आयोजनों की विस्तृत दिशा निर्देश अर्थात स्पष्ट गाइड लाइन शीघ्र ही आपके मार्ग दर्शन में उत्तर प्रदेश शासन, स्थानीय जिला प्रशासन को जारी करें। जिससे जिला प्रशासन हम सभी को उस स्पष्ट गाइड लाइन से समय रहते अवगत करा सकें और जिससे जनपद की समितियां पर्व का समुचित ढंग से आयोजन कर सके। उक्त फैक्स एवं ई-मेल करने का मंगलवार को स्थानीय शुभम् हाट सुभाष नगर पर हुई केन्द्रीय समिति के जिला कार्यकारिणी की एक बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मनोज जायसवाल ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रमुख संरक्षक व पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता रहे। बैठक का संचालन गगन जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय, केशव बिगुलर, जेएन चतुर्वेदी, डा. शैलेन्द्र विक्रम सिंह, सुप्रीत कपूर, रूदौली तहसील के अध्यक्ष अनिल मिश्रा एवं दुर्गेश श्रीवास्तव, सोहावल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, भदरसा अध्यक्ष भगौती प्रसाद गुप्ता ‘दयालु’, गोसाईंगंज हेमन्त गुप्ता, मया ध्रुव गुप्ता, पूरा प्रमोद सोनी, बीकापुर अशोक गुप्ता, चौरे बाजार अशोक अग्रहरि, मिल्कीपुर कृष्ण कुमार गुप्ता, गोसाईंगंज रामलीला से श्रीनाथ गुप्ता, अशोक सिंह, कन्हैया अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed