फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Audit work completed in 90 percent of the districts of the country

देश के 90 प्रतिशत जिलों में ऑडिट का काम पूरा

Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Audit work completed in 90 percent of the districts of the country
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए देश भर में चलाए गये निधि समर्पण अभियान की ऑडिट रिपोर्ट लगभग तैयार है। देश के 90 फीसदी जिलों में ऑडिट हो गया है। इसमें अब तक 3400 करोड़ रुपये का निधि समर्पण मिलने की जानकारी सामने आयी है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जिलेवार अभियान का ऑडिट करवा रहा है। हालांकि ट्रस्ट सूत्रों का कहना है कि फाइनल ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद इस धनराशि में बढ़ोत्तरी संभव है।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी मकर संक्रांति से 27 फरवरी संत रविदास जयंती 2021 तक देश के सभी राज्यों में निधि समर्पण अभियान चलाया गया था। ट्रस्ट ने देश के हर वर्ग से निधि समर्पण प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2021 तक हुए ऑडिट में ट्रस्ट को 3400 करोड़ प्राप्त हुए थे। अलग-अलग राज्य की इकाइयां जिलेवार अपने स्तर पर ऑडिट करवा कर न्यास को रिपोर्ट उपलब्ध करा रही हैं। अधिकांश प्रांतों का ऑडिट हो चुका है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि निधि समर्पण अभियान से प्राप्त धनराशि का फाइनल आंकड़ा ऑडिट पूरा होने के बाद ही पता चलेगा।
मंदिर के लिए बहुत से भक्तों ने चेक से भी निधि समर्पण किया था। जिसमें से तकनीकी गड़बड़ियों के चलते करीब 22 करोड़ के करीब 20 हजार चेक बाउंस हो गये थे।
करीब 15 हजार से ज्यादा चेक वापस कर दिए गये थे। अयोध्या जिले के दो हजार चेक बाउंस हुए थे। इन लोगों से ट्रस्ट की टीम ने बात कर तकनीकी खामियां दूर कराईं निधि समर्पण कराया। यह अभियान भी लगभग पूरा हो चुका है।

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए गये विश्व के सबसे बड़े निधि समर्पण अभियान की ट्रस्ट की ओर से स्टडी भी कराई जाएगी। इसके लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ट्रस्ट के पास प्रस्ताव भी आया था लेकिन ट्रस्ट ने टाल दिया। ट्रस्ट का कहना है कि किसी भारतीय संस्थान से ही इस अभियान की स्टडी कराई जाएगी।
निधि समर्पण अभियान में प्राप्त धनराशि का आंकड़ा
- 01 से 05 लाख समर्पण करने वालों की संख्या-31663
- 05 से 10 लाख समर्पण करने वालों की संख्या-1428
- 10 से 25 लाख समर्पण करने वालों की संख्या-950
- 25 से 50 लाख समर्पण करने वालों की संख्या-123
- 50 लाख से 01 करोड़ समर्पण करने वालों की संख्या-127
- एक करोड़ से अधिक समर्पण करने वालों की संख्या-74
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed