फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   20 दिन की तैयारी में एक लाख हिंदू पहुंच सकते हैं अयोध्या: चंपत

20 दिन की तैयारी में एक लाख हिंदू पहुंच सकते हैं अयोध्या: चंपत

Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
20 दिन की तैयारी में एक लाख हिंदू पहुंच सकते हैं अयोध्या: चंपत
20 दिन की तैयारी में एक लाख हिंदू पहुंच सकते हैं अयोध्या : चंपत
विज्ञापन

अयोध्या। विहिप द्वारा 25 नवंबर को अयोध्या में आयोजित होने जा रही धर्मसभा की तैयारी को लेकर संघ, विहिप व भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस संत सभा में एक लाख रामभक्तों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

सोमवार को विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय के साथ संत-धर्माचार्यो ने बड़ाभक्तमाल मंदिर की बगिया में सभा के लिए विधिविधान पूर्वक भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


भूमि पूजन के बाद चंपत राय ने कहा कि 20 दिन की तैयारी में एक लाख हिंदू अयोध्या पहुंच सकते हैं। कहा, धर्मसभा केवल अयोध्या में ही नहीं बल्कि देश के 500 स्थानों पर होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप उपाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की प्राथमिकताओं में राममंदिर नहीं है इससे हमें चोट पहुंची है। हम हिंदुस्तान की प्राथमिकता, बताना व दिखाना नहीं चाहते हैं।

उन्होंने कांग्रेस के कपिल सिब्बल व अधिवक्ता राजीव धवन को निशाने पर लेते हुए कहा कि 13 महीने चालाकी पूर्वक सुप्रीम कोर्ट के बर्बाद कर दिए गए। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि भूमि पूजन में रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, महंत सुरेश दास, महंत सियाकिशोरी शरण, महंत करुणानिधान शरण, महंत कन्हैयादास रामायणी, अधिकारी राजकुमार दास, महंत मनमोहन दास, महंत रामकुमार दास, विहिप के आंध्रप्रदेश के नेता अनिल जोशी, विहिप के सह संगठन मंत्री अंबरीशजी, केंद्रीय मंत्री पंकज जी, प्रांत प्रमुख भोलेंद्र जी, सांसद लल्लूूूू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।

विहिप की धर्मसभा पर निशाना साधते हुए मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब ने कहा है कि विहिप की धर्मसभा चुनावी ड्रामा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसी सभा से कुछ नहीं होने वाला है।


कहा कि भाजपा का 2019 का चुनाव खिसक रहा है, उसकी हालत खराब है, इसलिए चुनाव के समय उन्हें राममंदिर की याद आ रही है। हम तो कहते हैं राममंदिर बनाओ हमें कोई ऐतराज नहीं, लेकिन मस्जिद के लिए जमीन छोड़ दी जाए। कहा कि हम अयोध्या में बस अमन चैन चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed