{"_id":"635ac60616b273069c0bfef4","slug":"21-personalities-including-dr-manjusha-got-avadh-ratna-award-faizabad-news-lko654477018","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 विभूतियों को अवध रत्न सम्मान : भोलानाथ शोभावती एजुकेशनल व वेलफेयर ट्रस्ट ने किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 विभूतियों को अवध रत्न सम्मान : भोलानाथ शोभावती एजुकेशनल व वेलफेयर ट्रस्ट ने किया आयोजन
Fri, 28 Oct 2022 10:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:35 AM IST
सार
चिकित्सा, कला, साहित्य, समाजसेवा, रक्तदान, शिक्षा आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 21 विभूतियों को अवध रत्न सम्मान से सम्मनित किया गया। अवध रत्न सम्मान का उद्देश्य यह है कि युवा पीढ़ी इन समाजसेवियों से प्रेरणा लेकर अपने में समाजसेवा का भाव विकसित करें।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीमती शोभावती स्मृति महोत्सव के चतुर्थ वर्ष के अंतर्गत भोलानाथ शोभावती एजुकेशनल व वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को विकास खंड पूराबाजार के सुबहटा चौराहा, रसूलाबाद में किया गया। इस मौके पर चिकित्सा, कला, साहित्य, समाजसेवा, रक्तदान, शिक्षा आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 21 विभूतियों को अवध रत्न सम्मान से सम्मनित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक भोलानाथ चौबे, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक व पूर्व प्राचार्य डॉ. शिव कुमार मिश्रा, सोहनलाल यादव, कोषाध्यक्ष रमेश चौबे व समाजसेवी विजय सिंह ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया। आयोजक राजेश चौबे ने कहा कि सेवा की भावना का संकल्प लेकर संस्था निरंतर सामाजिक कार्यों में लगी हुई है। अवध रत्न सम्मान का उद्देश्य भी यही है कि युवा पीढ़ी इन समाजसेवियों से प्रेरणा लेकर अपने में समाजसेवा का भाव विकसित करें।
विज्ञापन
इस दौरान पदाधिकारियों ने चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूषा पांडेय, मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. पीयूष गुप्ता, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी चौहान, डॉ. कल्पना कुशवाहा, समाजसेवा के लिए हर्रैया विधायक अजय सिंह की पत्नी डॉ. सुनीता सिंह, अभिषेक सिंह, मनप्रीत सिंह बग्गा, पवन वर्मा, बसंतराम, उत्तम गुप्ता, सामाजिक आंदोलन के लिए सचिन तिवारी, सुमित तिवारी, पर्यावरण संरक्षण के लिए विवेक जैन, किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य मधु किन्नर समेत 21 लोगों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में 485 जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किया गया। लोक गयिका प्रकृति यादव ने सांस्कृतिक गीत व झांकियां प्रस्तुत कीं। इस मौके पर भरतकुंड महोत्सव के आयोजक डॉ. अंजनी पांडेय, अशोक टाटंबरी, अनूप मल्होत्रा, राम प्रकाश कनौजिया, नीलेश यादव, डॉ. जाह्नवी पांडेय आदि मौजूद रहे।