{"_id":"5967b9394f1c1b50668b46b7","slug":"151499969849-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवरियों के बीच अराजक न घुसें, पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवरियों के बीच अराजक न घुसें, पुलिस सतर्क
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाक-चौबंद रहेगी कांवरियों की सुरक्षा : आईजी
फैजाबाद। आईजी ने गुरुवार को सावन माह में महादेव के जलाभिषेक के लिए पवित्र सरयू से जल भरने के लिए आने वाले तीन मंडलों से कांवरियों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा, रूट डायवर्जन समेत अराजक तत्वों गतिविधियों पर कड़ी निगरानी को लेकर रणनीति बनाई।
तय हुआ कि कांवरियों के बीच अराजक तत्व न घुसने पाएं, इसके लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। पुलिसकर्मी गाइड की तरह कांवरियों की मदद करेंगे। हाइवे पर 18 से 25 जुलाई तक रूट डायवर्जन होगा, जिसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
आईजी ने चेतावनी दी कि सुरक्षा में किसी भी स्तर पर चूक बर्दाश्त नहीं होगी। आईजी विजय प्रकाश ने गुरुवार को पुलिस लाइन में फैजाबाद, बस्ती व देवीपाटन मंडल के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
करीब दो घंटे चली बैठक में सावन माह में चलने वाले मेले की पुख्ता सुरक्षा इंतजामों पर मंथन किया गया। बैठक में कांवरियों के रूट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती व ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर तीनों मंडलों के अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया।
आईजी विजय प्रकाश ने बताया कि, आतंकी घटनाओं के मद्देनजर पुलिस सतर्क है। कांवरियों के दल में कहीं भी अराजकतत्व न घुस जाएं, इसके लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
आईजी ने बताया कि, इस दौरान अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिरों व घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। वहीं, कांवरियों के रूट पर किसी भी कीमत पर शराब व मांस आदि की दुकानें नहीं खुलने दी जाएंगी।
इसके लिए तीनों मंडलों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के होटल, ढाबे व धर्मशालाओं पर भी कड़ी निगाह रखने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में देवीपाटन मंडल के डीआईजी अनिल कुमार राय, बस्ती मंडल के डीआईजी राकेश चंद्र साहू समेत एसएसपी फैजाबाद सुभाष सिंह बघेल, एसपी गोंडा उमेश सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।