फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   excavation of unnao fort for gold

16 फीट तक खुदाई, क्या मिलेगा सोना?

Tue, 29 Oct 2013 12:54 PM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 29 Oct 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
excavation of unnao fort for gold

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में राव राम बक्स सिंह के किले में संत शोभन सरकार के दावे के खुदाई के दौरान 16 फीट की सतह पर स्वर्ण भंडार नहीं मिला।

विज्ञापन


शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम का अब कहना है कि जीएसआई ने पांच मीटर के बाद धातु मिलने की रिपोर्ट दी है। थोड़ा इंतजार कीजिए। कल (मंगलवार) को कुछ दिखेगा। अब सबकी निगाहें मंगलवार सुबह होने वाली खुदाई पर जा टिकी हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एएसआई मौजूदा ब्लॉक में सिर्फ तीन फीट और खुदाई करेगी। सोमवार शाम संत शोभन सरकार ने भी स्टीमर से पहुंच कर मौके का जायजा लिया।

जीएसआई की रिपोर्ट में बताया जा चुका है कि किले में 5 मीटर से 20 मीटर की निचली सतह पर कोई गैरचुंबकीय धातु है। यह सोना, चांदी या अन्य धातु हो सकती है। पांच मीटर की खुदाई में अब महज 20 सेंटीमीटर बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत शोभन सरकार के हवाले से उनके शिष्य स्वामी ओम ने दावा किया है कि 16 फीट के बाद चमत्कार होगा और स्वर्ण भंडार दिखने लगेगा। मंगलवार का दिन इन दोनों दावों की हकीकत उजागर कर सकता है। इसके साथ ही उल्टी गिनती तेज हो गई है।

विशेष स्टीमर से पहुंचे शोभन सरकार
संत शोभन सरकार सोमवार की शाम करीब चार बजे अपने विशेष स्टीमर से गंगा नदी के रास्ते डौंडिया खेड़ा में राव राम बक्स सिंह के किले के पीछे पहुंचे। एक घंटे रुकने के बाद लौट गए।


एसडीएम बीघापुर विजय शंकर दुबे ने बताया कि सोमवार को 1.45 मीटर खुदाई हुई है। नौवें दिन खुदाई में रविवार की शाम मिट्टी का घड़ा दिखा था। इसे निकाला गया। घड़ा टूटा हुआ है। मंगलवार को भी खुदाई उसी तरह होगी। सीसीटीवी से टीवी स्क्रीन जोड़ने का निर्णय एएसआई को लेना है।
gold fort

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed