{"_id":"111dd184bc99cb65dd1b8fe788ae277c","slug":"excavation-of-fort-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"किले में आठवें दिन की खुदाई में क्या-क्या मिला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किले में आठवें दिन की खुदाई में क्या-क्या मिला?
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 27 Oct 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में डौंडिया खेड़ा के राव राम बक्स सिंह के किले में आठवें दिन शनिवार को सिर्फ 12 सेंटीमीटर खुदाई हुई। इस दौरान मिट्टी का घड़ा, मिट्टी के खिलौने मिले।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मिले चूल्हे को एएसआई की टीम ने बाहर निकाल लिया है। शुक्रवार को दिखी दीवार की सफाई की जा रही है। अब तक 2.54 मीटर खुदाई हो चुकी है।
एसडीएम विजय शंकर दुबे ने बताया कि शनिवार को किले की खुदाई 12 सेंटीमीटर हुई। शनिवार को मिट्टी का घड़ा और मिट्टी के खिलौने मिले हैं। इन सामानों को सुरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को बौद्ध धर्म के अनुयायी और खुद को राव राम बक्स सिंह का वंशज बताने वाले कुछ लोग डौंडिया खेड़ा पहुंचे। बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने पूरे इलाके को बौद्ध सभ्यता का बताया और पूरे इलाके की खुदाई की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। किला परिसर के बाहर पीने के पानी की दिक्कत को देखते हुए स्वामी ओम जी ने हैंडपंप लगवाना शुरू कर दिया है।
शरद यादव के खिलाफ परिवाद दर्ज
जदयू अध्यक्ष और सांसद शरद यादव के खिलाफ धर्म के अपमान का परिवाद दर्ज कराया गया है। इस मामले की सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी।
उस दिन परिवादी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। ओ ब्लाक किदवई नगर निवासी अधिवक्ता आशुतोष शुक्ल ने सीएमएम प्रफुल्ल कमल की कोर्ट में शरद यादव के खिलाफ परिवाद दर्ज कराने की अर्जी दी।
इसमें कहा गया कि डौंडिया खेड़ा में हो रही खुदाई को लेकर शरद यादव ने शोभन सरकार की बात को अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली बताया था। इससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।