{"_id":"1863a04a3ea465d0746c606c2a4ef487","slug":"excavation-in-fort-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर टूटने के बाद किले में क्या मिला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर टूटने के बाद किले में क्या मिला?
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 03 Nov 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में डौंडिया खेड़ा के राव राम बक्स सिंह के किले में पत्थर भी टूट गया। नीचे 70 सेंटीमीटर खुदाई भी हुई लेकिन मिट्टी के अलावा कुछ मिला नहीं। दूसरे ब्लाक की खुदाई में शनिवार को मिट्टी के टूटे बर्तन मिले।
विज्ञापन
तीन और चार नवंबर को खुदाई ठप रहेगी। शनिवार की सुबह 8.30 बजे एएसआई की टीम ने किले में खुदाई शुरू की। टीम ने दो हिस्सों में बंटकर काम करना शुरू किया। एक टीम ने पहले ब्लाक में मिले पत्थर को तोड़ना शुरू किया तो दूसरी टीम ने दूसरे ब्लाक की खुदाई जारी रखी।
विज्ञापन
पहले ब्लाक में पत्थर टूटने के बाद शाम तक 70 सेंटीमीटर खुदाई हो चुकी थी। इस ब्लाक में अब तक 5.75 मीटर खुदाई हो चुकी है। दूसरे ब्लाक में शनिवार को 30 सेंटीमीटर खुदाई हुई। इस ब्लाक में दो दिनों में 60 सेंटीमीटर खुदाई हो चुकी है।
विज्ञापन
इस ब्लाक से मिट्टी के टूटे बर्तन मिले हैं। डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है। यदि कोई पत्र मिलेगा तो निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इधर, स्वामी ओम ने दावा किया है कि भारत सरकार ने मांगें मान ली हैं। अब पांच-छह नवंबर तक सोना निकल जाएगा।