फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   excavation in fort in unnao

'केवल दो घंटे में निकाल दूंगा सोना'

Wed, 06 Nov 2013 09:32 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 06 Nov 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
excavation in fort in unnao

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में संत शोभन सरकार ने एक बार फिर कहा है कि यदि क्षेत्र के विकास और आरबीआई में जमा करने की मांगें मान ली जाएं तो वह दो घंटे में बिना सरकारी तामझाम के स्वर्ण भंडार निकाल देंगे।

विज्ञापन


इस बीच डौंडिया खेड़ा स्थित राव राम बक्स सिंह के किले में 15वें दिन पहले ब्लाक में और 18 सेंटीमीटर खुदाई हुई लेकिन कुछ नहीं मिला। दूसरे ब्लाक में 94 सेंटीमीटर खुदाई हुई तो मिट्टी के टूटे बर्तन मिले हैं। बुधवार को खुदाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


दूसरे ब्लॉक में अब तक 1.54 मीटर (पांच फीट से ज्यादा) खुदाई हो चुकी है। मंगलवार की शाम किला परिसर के बाहर एसडीएम बीघापुर विजय शंकर दुबे ने बताया कि 15वें दिन की खुदाई में पहले ब्लाक में कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के सदस्य पत्थर तोड़ चुके हैं। बचे कुछ और पत्थरों को तोड़ा गया है। इस ब्लाक में पूरे दिन 18 सेंटीमीटर खुदाई हुई है। इस ब्लाक में अब तक 5.93 मीटर खुदाई हो चुकी है। दूसरे ब्लाक में मंगलवार को की खुदाई में टीम को मिट्टी के कुछ टूटे बर्तन मिले हैं।

डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि खुदाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अब तक न तो प्रदेश सरकार और न ही केंद्र सरकार से इस संबंध में कोई पत्र मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed