फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth preparing for police recruitment dies while running

Etawah News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ लगाते समय मौत

Sat, 22 Aug 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth preparing for police recruitment dies while running
फोटो 07:::: आकाश की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
फोटो 07:::: आकाश की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो 08:::: घर के बाहर बिलखते पिता को संभालते परिजन। संवाद

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ लगाते समय मौत
क्रॉसर
साथियों ने सीपीआर देकर बचाने का किया प्रयास, एक भाई सुल्तानपुर में है सिपाही
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की शुक्रवार सुबह महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ लगाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दौड़ते समय उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह मैदान में ही बैठ गया। हालत बिगड़ने पर साथियों ने उसे संभाला और सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन सांस चलने की आस में उसे सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय भी ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के यशोदा नगर निवासी आकाश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह नियमित दौड़ लगाने के साथ शारीरिक अभ्यास करता था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह अपने साथियों के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचा। सभी साथी मैदान में दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाश के सीने में तेज दर्द हुआ। वह दौड़ते-दौड़ते मैदान में बैठ गया। आकाश की हालत बिगड़ती देख साथियों ने उसे संभाला। साथी नीरज ने बताया कि उन्होंने सीपीआर देकर उसे होश में लाने का प्रयास किया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्हें उम्मीद थी कि शायद उसकी सांस चल रही हो, इसलिए उसे सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय लेकर गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। आकाश की अचानक मौत से उसके साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक भी स्तब्ध हैं। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदय संबंधी परेशानी माना जा रहा है। आकाश चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई गणेश सुल्तानपुर में यूपी पुलिस में सिपाही है। पिता हरिश्चंद्र फ्रेंड्स कॉलोनी बिजली घर में कर्मचारी हैं। मां कमला देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
दौड़ शुरू करने से पहले शरीर के संकेतों को समझें
- डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को दौड़ और शारीरिक अभ्यास के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक बहुत तेज दौड़ शुरू करने के बजाय पहले 10-15 मिनट वार्मअप और हल्की स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार, धीरे-धीरे दौड़ की गति और दूरी बढ़ाएं। पर्याप्त नींद लें और दौड़ से पहले तथा बाद में शरीर में पानी की कमी न होने दें। खाली पेट अत्यधिक कठिन व्यायाम करने से भी बचना चाहिए।
- दौड़ते समय सीने में दर्द या दबाव, सांस लेने में अत्यधिक परेशानी, चक्कर आना, आंखों के सामने अंधेरा छाना, असामान्य कमजोरी, घबराहट या बेहोशी जैसा महसूस होना गंभीर चेतावनी के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत दौड़ रोक दें और चिकित्सकीय सहायता लें। इन लक्षणों को नजरअंदाज कर दौड़ जारी रखना खतरनाक हो सकता है।

- जिन युवाओं को पहले से हृदय, रक्तचाप, सांस या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, उन्हें कठिन शारीरिक अभ्यास शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। लंबे समय से व्यायाम न करने वाले युवाओं को भी अचानक अत्यधिक दौड़ लगाने के बजाय धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाना चाहिए।

फोटो 07:::: आकाश की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो 07:::: आकाश की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed