फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth dies under suspicious circumstances; wife accused of administering an overdose of sleeping pills.

Etawah News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी पर नींद की अधिक गोलियां खिलाने का आरोप

Thu, 01 Oct 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; wife accused of administering an overdose of sleeping pills.
फोटो 04:::: मोनू शर्मा। फाइल फोटो
इटावा। पत्नी पर अधिक मात्रा में नींद की गोलियां देने का आरोप लगाते हुए युवक के पिता ने बृहस्पतिवार को बेटे का शव लोडर में लेकर फ्रेंड्स कॉलोनी थाने पहुंच गए। युवक की आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान मौत हुई थी। पिता ने पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के संगम नगर निवासी कैलाश बाबू ने बताया कि उनका बेटा मोनू शर्मा (32) फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के श्याम नगर पाए अड्डा में किराए के मकान में पत्नी मुस्कान और बेटे यश के साथ रहता था। मोनू ने करीब तीन महीने पहले ही लोडर खरीदा था, उसी को चलाकर भरण पोषण करता था। कैलाश बाबू का आरोप है कि पत्नी मोनू को अधिक मात्रा में नींद की गोलियां देती थी। 25 सितंबर को मोनू की हालत बिगड़ने पर पत्नी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


26 सितंबर को मुस्कान की सूचना पर वह जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मुस्कान घर जाने की बात कहकर बेटे यश को उनके पास छोड़कर चली गई। रात करीब 10 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। कैलाश ने बताया कि 28 सितंबर को मोनू की हालत गंभीर होने पर उसे आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद वह शव लेकर उसके किराए के मकान पर पहुंचे, लेकिन मकान मालिक ने उन्हें वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह शव को लोडर में लेकर फ्रेंड्स कॉलोनी थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि करीब दो महीने पहले मोनू की पत्नी मकान मालकिन के एक रिश्तेदार युवक के साथ चली गई थी। करीब एक महीने बाद लौटने पर पुलिस ने पति-पत्नी के बीच समझौता कराया था। घटना के बाद मुस्कान फिर उसी युवक के साथ चली गई।


कैलाश ने बताया कि मोनू और मुस्कान ने प्रेम विवाह किया था। सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल से जानकारी मिली है कि युवक को क्षय रोग था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed