{"_id":"6499d758f53cbdf78a0a9728","slug":"young-mans-eyesight-lost-due-to-quack-treatment-etawha-news-c-12-1-306970-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: झोलाछाप के इलाज से गई युवक के आंखों की रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: झोलाछाप के इलाज से गई युवक के आंखों की रोशनी
Mon, 26 Jun 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ ने दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। झोलाछाप के इलाज से युवक के आंखों की रोशनी चली गई। पीड़ित युवक की पत्नी की शिकायत पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ ने क्लीनिक पर झोलाछाप को पकड़ लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के गांव मानपुरा निवासी रेनू कठेरिया ने अपने पति सरमन कठेरिया की आंख की रोशनी जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गीताराम को झोलाछाप के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र में बताया कि कस्बा में लखना मार्ग पर स्थित चांदसी क्लीनिक के संचालक ने उसके पति का करीब एक वर्ष पहले उपचार किया था। इस दौरान झोलाछाप के उपचार से उसके शरीर में इंफेक्शन हो गया था। कुछ ही समय में आंखों की रोशनी चली गई थी। आरोप है कि पीड़िता की लाख कोशिश के बाद भी झोलाछाप ने कोई मद्द नहीं की। पीड़िता की शिकायत पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास को यह जांच की जिम्मेदारी सौंप दी। इसमें रविवार को डिप्टी सीएमओ ने चांदसी क्लीनिक पर छापेमारी कर दी, जहां बेटे के नाम से पंजीकृत डेंटल क्लीनिक पर उसका पिता हर ज्ञान सिंह मरीजों को देखे मिले। जांच में दोषी पाए जाने पर झोलाछाप के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।