फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   young man 's body was found , murder suspected

युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Sun, 20 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 20 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
 young man 's body was found , murder suspected
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा रोड पर गांव विजयपुरा के पास रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन

 
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इलाकाई लोगों का अनुमान है कि युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। वहीं पुलिस का मानना है कि वह दुर्घटना का शिकार हुआ है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में लगी है। रविवार की सुबह क्षेत्र के लोग कचौरा रोड से होकर गुजर रहे थे।
विज्ञापन


तभी विजयपुरा गांव को जाने वाली रोड के पास एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। इलाकाई लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही आतपास के साकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि आसपास के गांवों का नहीं लग रहा है। युवक बाहर का है, उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।


मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी गई है। वह नीले रंग की जींस व काली चेकदार टी शर्ट पहने था। उसके अंगूठे के पास ओम गुदा है। एसओ भरत कुमार पांडे ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि युवक दुर्घटना का शिकार हुआ है। उसके शरीर पर टायरों के निशान दिखाई दे रहे थे। मृतक की शिनाख्त के लिए उसके शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed