{"_id":"6ad67abd1280930f880ede35","slug":"class-7-student-found-hanging-from-a-rod-at-an-open-gym-etawah-news-c-216-1-etw1015-151755-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ओपन जिम की रॉड से फंदे से लटका मिला कक्षा सात का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ओपन जिम की रॉड से फंदे से लटका मिला कक्षा सात का छात्र
Tue, 20 Oct 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में सोमवार सुबह किशोर का शव पंचायत भवन के पास बने ओपन जिम की रॉड से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। किशोर की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, किशोर ने यह कदम क्यों उठाया इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विजयपुरा निवासी अनुराग सिंह ने सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे पंचायत भवन के पास ओपन जिम की रॉड से साड़ी के फंदे से किशोर को लटका देखा। उसने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पहचान विजयपुरा निवासी योगेश मिश्रा के पुत्र सिद्धांत मिश्रा (13) के रूप में हुई। सिद्धांत सिंहौली स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात का छात्र था।
सिद्धांत के ताऊ प्रह्लाद ने बताया कि सोमवार सुबह सिद्धांत गांव में मान सिंह के यहां आयोजित तेरहवीं के कार्यक्रम में गया था। सुबह उसके व्यवहार में कोई असामान्य बात नजर नहीं आई थी। सिद्धांत के पिता दिल्ली में मोजे की फैक्टरी में काम करते हैं। वहीं, नानी की तबीयत खराब होने के कारण मां अर्चना अपनी एक बेटी के साथ दो साल से मायके कानपुर देहात में रह रही हैं।
विज्ञापन
सिद्धांत गांव में अपने ताऊ प्रह्लाद और चाचा ध्रुव सिंह के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि किशोर के माता-पिता के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल किशोर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।