{"_id":"6ad79a8341b8d5ef3908d592","slug":"man-killed-after-being-struck-by-shatabdi-express-grp-working-to-establish-identity-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी जीआरपी
Tue, 20 Oct 2026 10:16 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
रेलवे फाटक के पास घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते जीआरपी कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20बी के पास मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक रेलवे पटरी पार कर रहा था, तभी लखनऊ से नई दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी अजब सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष होने का अनुमान है। उसके पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।