फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Young man found infected with dengue, 22 more patients with symptoms

Etawah News: डेंगू संक्रमित मिला युवक, लक्षण वाले 22 और मरीज

Mon, 30 Oct 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 30 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Young man found infected with dengue, 22 more patients with symptoms
इटावा। सैफई मेडिकल कॉलेज में डेंगू की एलाइजा जांच में गांव पिलखर के 23 वर्षीय अवनीश के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इस प्रकार तीन अगस्त से लेकर 30 अक्तूबर तक डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 340 हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 81 मरीजों की डेंगू की एनएस-1 जांच हुई, जिसमें 22 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। तीन अगस्त से 30 अक्तूबर तक डेंगू से लक्षण वाले 536 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के लक्षण वाले मरीजों में विजयनगर की नेहा व अमन कुमार, अड्डा ऊसरा के देवर्षि, रामताल के गगन, मनियामऊ की तान्या, रानी बाग की अर्शी, जिला अस्पताल कैंपस की नित्या, पीपल का अड्डा के ऋषि, सिविल लाइन के शिव प्रताप, सैफई के अरशद, दिबियापुर के ब्रजेश, शिव नगर की ममता, विक्रमपुर की शिवांगी, कांशीराम कॉलोनी के शिपेंद्र, विरानी के शानू, बलरामपुर की पूजा, चितभवन के सचिन, अकालगंज की शिमला के अलावा, गीता देवी, रुद्राक्ष, अजय, रामजीत शामिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल के संक्रामक वार्ड में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या 17 थी, इनमें एक मरीज को भर्ती कराया गया। जबकि महिला एवं शिशु वार्ड में सोमवार को बुखार के भर्ती मरीजों की संख्या में पिछले कई दिनों की अपेक्षा सुधार देखने को मिला। बुखार से ग्रसित शिशु वार्ड में छह बच्चे व महिला वार्ड में दो महिलाएं भर्ती हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1400 मरीज आए। चार फिजिशियन चिकित्सकों ने 538, चेस्ट के चिकित्सक ने 140, बाल रोग चिकित्सकों ने 186 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दवा लिखने के बाद उन्हें उचित सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed