{"_id":"573e140b4f1c1b5758ac77f3","slug":"yoga-has-been-part-of-the-lifestyle-of-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों की जीवन शैली का हिस्सा रहा है योग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीयों की जीवन शैली का हिस्सा रहा है योग
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
Updated Fri, 20 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
इस्लामियां इंटर कॉलेज में योग की शिक्षा लेते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। विश्व योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इसके लिए एचएमएस इस्लामियां इंटर कॉलेज में छात्रों के लिए योग का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य मु. तारिक़ ने बताया कि योग एक प्राचीन कला है।
जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है। योग को न केवल बड़े ही बल्कि बच्चे और बूढ़े सभी आसानी से करते है।
योग हजारों साल से भारतीयाें की जीवन शैली का हिस्सा रहा है।
विद्यालय में संचालित एनसीसी जूनियर डिवीज़न के अंतर्गत मुख्यालय सेप्राप्त निर्देशानुसार विद्यालय के एनसीसी एएनओ मु. अरशद मलिक, योग प्रशिक्षक डीआर दोहरे व नृपेंद्र चौहान छात्रों को विभिन्न योग आसनों का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को बड़ी संख्या में एनसीसी व विद्यालय के छात्रों ने योग के आसन सीखे। प्रशिक्षण दौरान उप प्रधानाचार्य गुफ रान अहमद, मु. अनवर, मिराज अहमद मु. अतीक़, मु. फैजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन