फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's body found hanging from a noose in cattle shed

Etawah News: पशुबाड़े में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 21 Mar 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose in cattle shed
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम उदय नगर अधियापुरा में गुरुवार रात महिला का शव घर के बाहर बने पशुबाड़े में फंदे से लटका मिला। महिला के भाई ने चचेरी देवरानी पर मकान के बंटवारे को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी सोमवती (30) का शव रात करीब एक बजे पशुबाड़े में लटका मिला। पति मनोज कुमार ने बताया कि देर रात उसकी नींद खुली तो पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद जब वह पशुबाड़े में पहुंचा तो वहां उसका फंदे से शव लटका देखा। घटना की जानकारी पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मृतका के भाई विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि सोमवती की चचेरी देवरानी आए दिन मकान के बंटवारे को लेकर झगड़ा करती थी। इस कारण सोमवती मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। सोमवती की शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी। उसका मायका फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के गांव कंधिया में है। उसका एक आठ वर्षीय बेटा सक्षम भी है। पति मनोज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। थानाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed