फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman found hanging, accused of murder

फांसी पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप

Sun, 07 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman found hanging, accused of murder
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के संतोषपुर ईट गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर मारपीट कर विवाहिता को फांसी पर लटकाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के संतोषपुर ईटगांव निवासी सुशील कुमार शाक्य की शादी भरथना के भदान की बबली (28) से 6 मई 2013 को शादी हुई थी। उनका चार साल बेटा दीपांशु है।
विज्ञापन

सुशील ने बताया कि रविवार की सुबह सात बजे वह पिता के साथ खेत पर काम करने चला गया था। सुबह करीब नौ बजे खेत से वापस घर लौटा, तो बबली अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की मदद से उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने बबली को मृत घोषित कर दिया। बबली के चाचा भोपाल सिंह व दशरथ सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी भतीजी को दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।
भैया दूज पर बबली को मायके भी नहीं भेजा था। आरोप है कि पति व ससुराल के अन्य लोगों ने बबली की फांसी पर लटकाकर हत्या की है। आरोप है कि पति ने सुबह उन्हें सूचना दी थी कि बबली को सांप ने काट लिया है।

जब वह लोग यहां आए तो गले में रस्सी के निशान थे। थानाध्यक्ष प्रभात सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed