{"_id":"5ecfe4f68ebc3e907a6fe8c6","slug":"woman-dies-in-labor-special-train-etawha-news-knp562508549","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक स्पेशल ट्रेन में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में महिला की मौत
विज्ञापन
नई दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रही महिला की गुरुवार रात को श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मौत हो गई। जीआरपी ने पीपीई किट पहनकर शव को उतार।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रशासन से एक एंबुलेंस और एक वाहन की व्यवस्था कराकर शव और परिवार के लोगों को पश्चिम बंगाल भिजवाया।
पश्चिम बंगाल के कलिंगपोल निवासी कीपा शेरपा (51) पत्नी श्रंग शेरपा 04094 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बुधवार शाम को दिल्ली से दार्जिलिंग के लिए चली थी। उसके साथ दामाद रंजीत के अलावा दो बेटियां और एक नाती थे।
रात करीब पौने नौ बजे महिला की तबीयत एकाएक बिगड़ गई। दामाद रंजीत ने बताया कि मुंह से झाग निकलने लगा। हेल्पलाइन से मदद न मिलने पर ट्रेन के अन्य यात्रियों से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन इटावा स्टेशन पर रुकी। यहां रेलवे चिकित्सक डॉ. बीपी पाठक ने महिला की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। रंजीत ने बताया कि सास घरों में काम करती थीं। लॉकडाउन के कारण घर लौट रहे थे।
सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि चूंकि महिला नई दिल्ली से आ रही थी इसलिए पीपीई किट पहनकर शव को रेलवे पुलिस ने उतारा। कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम के दौरान सीडीओ के अलावा एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीएमओ डॉ एनएस तोमर भी मौजूद रहे। सीडीओ ने बताया कि जिला प्रशासन ने शव के लिए एक एंबुलेंस और मृतका के परिवार के लोगों के लिए एक वाहन की व्यवस्था की।
वाहन और एंबुलेंस का खर्च प्रशासन उठाएगा। शव के साथ एक सिपाही भी भेजा गया है।