फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two female students fainted at Janata Inter College because the fans were not working.

Etawah News: जनता इंटर कॉलेज में पंखे न चलने से दो छात्राएं बेहोश

Mon, 21 Sep 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two female students fainted at Janata Inter College because the fans were not working.
बकेवर। जनता विद्यालय इंटर कॉलेज बकेवर में सोमवार दोपहर उमस भरी गर्मी के बीच बिजली जाने से पंखे बंद हो गए। पढ़ाई के दौरान कक्षा 11 की दो छात्राएं अचानक बेहोश होकर कक्षा में ही गिर पड़ीं। छात्राओं की सूचना पर प्रधानाचार्य ने कार से उन्हें 50 शैया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


ग्राम नगला बल्जू निवासी प्रिया (17) और ग्राम कर्बा बुजुर्ग निवासी प्रीती (17) कक्षा 11 की छात्राएं हैं। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोनों अपनी कक्षा में पढ़ रही थीं। उमस और गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गईं। प्रधानाचार्य अनिमेष वर्मा और शिक्षिका शारदा सिंह चौहान सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। प्रधानाचार्य शिक्षकों के साथ बीमार छात्राओं को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्राएं उपवास पर थीं, इस कारण बेहोश हो गईं। बताया कि कुछ दिनों से ऑनलाइन कक्षाएं चल रही थीं और विद्यालय चार-पांच दिन पहले ही खुला है। प्रधानाचार्य ने प्रबंधन को जनरेटर का इंतजाम कराने के लिए पत्र भी लिखा है। कॉलेज में जनरेटर न होने से बिजली जाने पर पंखे नहीं चल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि दोनों छात्राएं गर्मी में कमजोरी के कारण बेहोश हुई थीं। अब उनकी हालत स्थिर है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed