{"_id":"6abff438aa529a6b670fe3a2","slug":"wildlife-week-begins-at-the-safari-park-400-students-participate-in-an-awareness-rally-etawah-news-c-216-1-etw1002-150724-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सफारी पार्क में वन्यप्राणी सप्ताह शुरू, 400 छात्र जागरूकता रैली में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सफारी पार्क में वन्यप्राणी सप्ताह शुरू, 400 छात्र जागरूकता रैली में शामिल
Fri, 02 Oct 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो 23:: रैली निकालते छात्र-छात्राएं। स्रोत स्वयं
इटावा। वनों और वन्यजीवों के संरक्षण हेतु जन जागृति के उद्देश्य से इटावा सफारी पार्क में 02 अक्तूबर से वन्यप्राणी सप्ताह शुरू हुआ। पहले दिन स्वच्छता कार्यक्रम के बाद जनपद के 13 विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने वन्यजीव जागरूकता रैली निकाली।
नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली नगर पालिका परिषद प्रांगण से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से सफारी पार्क पहुंची। बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह ने सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी दी। निदेशक डाॅ. अनिल कुमार पटेल ने वन्यजीव संरक्षण में सहयोग के लिए प्रेरित किया।
उत्कृष्ट रैली में सैनिक स्कूल, इटावा प्रथम, नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्टस द्वितीय, राइजिंग सन इंटर कॉलेज तृतीय और लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल चतुर्थ रहे। इन विद्यालयों को आठ अक्तूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। सप्ताह के दौरान तीन से अक्तूबर तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। संवाद