फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Wild animal attacks goats in Sarangpura; one killed.

Etawah News: सारंगपुरा में जंगली जानवर का बकरियों पर हमला, एक की मौत

Sun, 30 Aug 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wild animal attacks goats in Sarangpura; one killed.
फोटो 32: जांच करती हुई पशु पालन की टीम। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन





लवेदी। ग्राम सारंगपुरा में शनिवार दोपहर जंगली जानवर ने बकरियों पर हमला किया। इस हमले में एक बकरी की मौत हो गई और दूसरी घायल हो गई, जिससे पशुपालकों में दहशत फैल गई।




पशुपालक राजकुमार प्रजापति और अंकित शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे खेतों में बकरियां चरा रहे थे। जंगली जानवर ने पहले अंकित की बकरी पर हमला कर उसे मौके पर ही मार डाला। इसके बाद उसने राजकुमार की बकरी की गर्दन दबोची, लेकिन पशुपालकों के दौड़ने पर वह भाग गया। सूचना मिलने पर वन दरोगा ज्ञानेश कुमार, आरक्षी अभय प्रताप और कैटिल गार्ड छोटे व आशीष मौके पर पहुंचे। प्रधान दीपक कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद थे। वनकर्मी मृत व घायल बकरी को बकेवर पशु अस्पताल ले गए, जहां पशु चिकित्सक डॉ. विनय मिश्रा ने पोस्टमार्टम और उपचार किया। लखना वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि यह हमला किसी जंगली जानवर ने किया है। उन्होंने दिन में हुए इस हमले को तेंदुए का हमला मानने से इन्कार किया, क्योंकि तेंदुआ अक्सर रात में हमला करता है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed