फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   wife cut for suspected illegal connection

अवैध संबंध के शक में पत्नी को काट डाला

Tue, 10 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 10 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
wife cut for suspected illegal connection
अवैध संबंध के शक पर पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। बचाने आई दो बेटियों
विज्ञापन
को भी कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस चौकी पहुंचकर खुद ही घटना की जानकारी दी। पुलिस को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ, इसी बीच पड़ोसियों ने पहुंचकर घटना की पुष्टि की, तब विश्वास हुआ।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पुत्रियों को अस्पताल भिजवाया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिल दहला देने वाली यह वारदात बढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित उदी बाह रोड पर सोमवार की रात हुई। गांव अबारी निवासी जानकी प्रसाद पुत्र छोटेलाल प्लंबर का काम करता है।

इस समय वह उदी चौराहा के बाह रोड पर किराए के मकान में पत्नी आशादेवी (40), दो पुत्रियां कामिनी व अंजली तथा चार छोटे पुत्रों के साथ रहता है। पत्नी के चरित्र पर संदेह करने से उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी मसले के चलते सोमवार को उसकी सास भी उसके घर आ गई थी।

सास ने बेटी का पक्ष लेकर जानकी प्रसाद को खूब खरी खोटी सुनाई। साथ ही पुत्रियों ने भी अपनी मां की तरफदारी की थी। इससे वह काफी नाराज था। बताते हैं कि सोमवार की रात तकरीबन 11 बजे पत्नी से उसका फिर वाद विवाद हुआ। बात बढ़ने पर उसने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला।

उसकी पुत्री कामिनी व अंजली बचाने दौड़ी तो उन पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद रात में ही उदी पुलिस चौकी पहुंचकर पूरी घटना बताई। चौकी इंचार्ज संजय सिंह को एकबारगी उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन तुरंत ही पड़ोसियों ने पहुंचकर घटना की पुष्टि की।

तब पुलिस को यकीन हुआ और पति को हिरासत में ले लिया। बाद में मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल दोनों पुत्रियों को जिला अस्पताल भिजवाया। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उदी चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में जानकी प्रसाद ने अपनी पत्नी आशा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

दोनों पुत्रियों को घायल कर दिया। आरोपी जानकी प्रसाद को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed