{"_id":"587fad9a4f1c1b665ff0083e","slug":"wehicle-collision-at-express-way-19-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर भिड़े वाहन, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर भिड़े वाहन, 19 घायल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कारें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण लोगों को सफर करने में परेशानियों से जूझना पड़ा। एक्सप्रेस-वे पर चौपुला के पास कई वाहन रोड पर पड़े पत्थरों से टकरा गए। इन हादसों में 14 लोग घायल हुए। दूसरी तरफ बकेवर भरथना रोड पर सेंगर नदी पुल के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने स्कार्पियो में टक्कर मार दी। जिससे स्कार्पियो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर में रिक्शा सवार दो लोगों को कार ने टक्कर मार दी। अलावा भिंड रोड पर तीन ट्रक डिवाइडर से टकरा गए। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चौबिया थानाक्षेत्र के चौपुला के पास एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब छह बजे कानपुर की ओर से आ रही एक कार रोड पर पड़े पत्थर से टकरा गई। उस कार के टकराने के बाद पीछे से आ रही दो और कार भी कोहरे के कारण आगे जाकर एक दूसरे से टकरा गई। इसमें कार सवार लोग घायल हो गए। पहली कार में सवार अजय पुत्र राजवीर, कुलदीप, राहुल पुत्र देवेंद्र सिंह, शिवानंद पुत्र हरभक्त सिंह के अलावा मुन्नू, नरेंद्र, योगेंद्र, रामवीर पुत्र केदार सिंह निवासी बरई थाना तालग्राम कन्नौज घायल हो गए। सभी लोग लगुन चढ़ाने मथुरा जा रहे थे। उसके पीछे वाली कार में राम प्रकाश, सत्यराम, सुमा सिंह व अनीता बनर्जी थी। ये लोग लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। तीसरी कार में ईसम पुत्री मुख्तार अली व शराफत अली पुत्र बफाती निवासी अनवरगंज उन्नाव थे। दोनों दिल्ली जा रहे थे। गनीमत रही किसी को गंभीर चोट नही आई। सूचना पर पुलिस ने घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर निर्माण चल रहा है। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां पर रोड डायवर्जन था। रोड बंद करने के लिए पत्थर पडे़ थे, जो कोहरे के कारण दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
दूसरी घटना बकेवर थानाक्षेत्र के भरथना रोड पर सेंगर नदी के पास हुई। यहां तेजी से आ रहे ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार रिषी पाल पुत्र राम गोपाल व उसका भाई लाल सिंह निवासी समसपुरा थाना भरथना, रिश्तेदार महेंद्र पुत्र श्रीकृष्ण निवासी गोहानी थाना अजीतमल औरैया, राधा पत्नी महेंद्र सिंह व कार चला रहा राहुल यादव पुत्र ओमकार यादव निवासी भरथना घायल हो गए। घायल रिषी पाल ने बताया कि वह चकरनगर जा रहे थे। तीसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के उर्दू मोहल्ला के पास हुई। यहां रिक्शा से जा रहे सुनील दुबे पुत्र हर स्वरूप निवासी कटरा साहब खां व कृष्ण सिंह पुत्र मातादीन निवासी बजरिया घायल हो गए।
विज्ञापन