Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vendors at the festival should obtain temporary GST registration and procure goods using e-way bills.

Etawah News: महोत्सव के दुकानदार कराएं अस्थाई जीएसटी पंजीकरण, ई-वे बिल से मंगाएं माल

Tue, 24 Nov 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 24 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vendors at the festival should obtain temporary GST registration and procure goods using e-way bills.
फोटो 14::::जीएसटी कार्यालय में व्यापार बंधु की बैठक में शामिल व्यापारी और अधिकारी। स्रोत स्वयं
इटावा। राज्य कर विभाग के अटल सभागार में हुई व्यापार बंधु की बैठक में अपर आयुक्त ग्रेड-1 एच पी राव दीक्षित ने बताया कि महोत्सव के दुकानदार भी अस्थायी जीएसटी पंजीकरण कराएं। उनके यहां भी आने वाले माल का ई-वे बिल चेक किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि विभाग प्रदर्शनी में आए व्यापारियों के जीएसटी नंबर जांचेगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि माल ई-वे बिल से ही आए। इसके लिए अस्थाई रजिस्ट्रेशन नंबर लेने की सुविधा उपलब्ध है। अपर आयुक्त ने अधिकारियों को अभिलेखों का परीक्षण कर व्यापारियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने जीएसटी अधिकारियों पर अनावश्यक कार्रवाई रोकने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने तकनीकी त्रुटियों और मानवीय भूलों पर उत्पीड़न रोकने पर जोर दिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सौंपा। इसमें 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज और मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मांग की गई। उन्होंने दुकान जलने पर पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्त कर तत्काल सरकारी आर्थिक सहायता देने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज माफी योजना के विस्तृत प्रावधान
ब्याज माफी योजना-2026 के तहत 10 लाख रुपये तक के मूल बकाया पर 100 फीसदी ब्याज माफी मिलेगी। 10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक के बकाया पर 90 फीसदी ब्याज माफ होगा। 1 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक के बकाया पर 75 फीसदी और 5 करोड़ रुपये से अधिक पर 50 फीसदी ब्याज माफी का प्रावधान है। बकाया न जमा करने पर आरोपित अर्थदंड की 100 फीसदी माफी भी इस योजना में शामिल है। व्यापारियों की सहायता के लिए विभागीय कार्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed