फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vishal, a confectioner turned shooter, had come home two months ago.

Etawah News: हलवाई से शूटर बना विशाल दो माह पहले आया था घर

Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vishal, a confectioner turned shooter, had come home two months ago.
इटावा। रोहित शेट्टी पर हमले के आरोपियों में शामिल पछायगांव थाना क्षेत्र के बसवारा गांव का विशाल कभी हलवाई का काम करता था। वह कई सालों से नोएडा में नौकरी की बात कहकर वहां रह रहा था। घटना में विशाल के शामिल होने के बाद परिवार के लोग परेशान हैं। इधर, स्थानीय पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। वह दो माह पहले अपने पैतृक गांव स्थित घर भी आया था।
विज्ञापन


मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर चंबल किनारे पछायगांव थाना क्षेत्र में बसवारा गांव बसा है। यहां के ज्यादातर घरों के लोग या तो शहरों में रहने आ गए हैं या काम की तलाश में शहर से बाहर चले गए हैं। इसी गांव के बालकराम किसान हैं। उनका बड़ा बेटा विशाल (22) कुछ साल पहले नोएडा रहने के लिए चला गया था। परिजनों के अनुसार वह वहां हलवाई का काम करता था। विशाल के परिवार की आर्थिक स्थितियां कमजोर हैं। वह करीब दो माह पहले घर आया था। उसकी पत्नी गर्भवती है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

विशाल के पिता बालकराम खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास एक ऊंट भी है जिसका उपयोग खेती के काम में किया जाता है। परिवार में दो भाई हैं। छोटे भाई का नाम छोटे बताया गया है। पछायगांव थाना के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। इसमें क्षेत्र के एक युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। स्थानीय स्तर पर आरोपी और उसके परिवार के बारे में जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed