Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Viral fever outbreak in Dhorkha, two people have died in a month

Etawah News: धोरखा में वायरल बुखार का प्रकोप, एक माह में दो लोगों की जा चुकी जान

Sun, 01 Nov 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 01 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Viral fever outbreak in Dhorkha, two people have died in a month
फोटो 20: ग्राम धोरखा में चारपाई पर लेटी बीमार मालती देवी। संवाद
लवेदी। क्षेत्र के ग्राम धोरखा में एक माह से बुखार का प्रकोप है। इस दौरान पीड़ित एक वृद्धा समेत दो लोगों की वायरल बुखार से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में 200 से अधिक लोग बीमार हैं। कई परिवारों में आठ से 10 सदस्य तक वायरल बुखार और डेंगू-मलेरिया जैसे लक्षणों से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री की हेल्पलाइन सेवा 1076 पर शिकायत के बावजूद अभी तक गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है। साथ ही गांव में गंदगी फैली होने की वजह से लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जागेश्वर दयाल ने बताया कि उनकी तीनों पुत्र वधुएं शीला (45), प्रियंका (30) और आरती (30) पिछले 15 दिनों से बीमार हैं। जांच के बाद डॉक्टर ने डेंगू की पुष्टि की है। प्रेमलता ने बताया कि उनके परिवार में 10 सदस्य हैं, जिनमें से आठ लोग पिछले एक माह में बारी-बारी से बीमार हो चुके हैं। दीपेश कुमार (30) पिछले 15 दिनों से इकदिल के निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पहले हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई और प्लेटलेट्स कम होने की जानकारी मिली। अशोक कुमार ने बताया कि उनके परिवार के 12 सदस्यों में से आठ लोग डेंगू और मलेरिया जैसे लक्षणों से पीड़ित हैं। उनकी पत्नी विमलेश, बेटा अनुज और बेटी सुधांशु अभी भी बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वायरल बुखार के चलते गांव की रामपुत्री (65) और रामनरेश (45) की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने गांव में गंदगी फैले होने से संक्रमित बीमारी फैलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गांव में सफाई व स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच और उपचार कराने की मांग की है।
----
शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
गांव के मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर गांव में बीमारी फैलने की शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
---
गांव निवासी विजय वाला ने बताया कि करीब 10 दिनों से बुखार आ रहा है। निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक आराम नहीं मिला है। गांव में अभी तक स्वास्थ्य टीम नहीं आई है।
------
अभी तक धोरखा गांव में बीमारी फैलने की जानकारी नहीं मिली है। सोमवार को गांव में टीम भेजकर गांव में फैली बीमारी के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद गांव में शिविर लगाकर बीमार लोगों की जांच कर दवाएं दी जाएंगी।

-अभिषेक कुमार, सीएचसी अधीक्षक महेवा।

फोटो 20: ग्राम धोरखा में चारपाई पर लेटी बीमार मालती देवी। संवाद

फोटो 20: ग्राम धोरखा में चारपाई पर लेटी बीमार मालती देवी। संवाद

फोटो 20: ग्राम धोरखा में चारपाई पर लेटी बीमार मालती देवी। संवाद

फोटो 20: ग्राम धोरखा में चारपाई पर लेटी बीमार मालती देवी। संवाद

फोटो 20: ग्राम धोरखा में चारपाई पर लेटी बीमार मालती देवी। संवाद

फोटो 20: ग्राम धोरखा में चारपाई पर लेटी बीमार मालती देवी। संवाद

फोटो 20: ग्राम धोरखा में चारपाई पर लेटी बीमार मालती देवी। संवाद

फोटो 20: ग्राम धोरखा में चारपाई पर लेटी बीमार मालती देवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed