फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Video of assault on Anganwadi worker goes viral

Etawah News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मारपीट का वीडियो वायरल

Mon, 01 Jan 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 01 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Video of assault on Anganwadi worker goes viral
चकरनगर। युवक ने घर में घुसकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने युवक को पकड़कर पीट दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए मामले में जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

सहसों थाना क्षेत्र के गढ़ीमंगद गांव निवासी विमला देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव का ही धर्मेश उर्फ आशू रविवार सुबह घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। चीख पुकार पर दौड़े परिजनों ने आरोपी को पकड़कर घर में ही बंद कर लिया और पुलिस को सूचना देकर सौंप दिया। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार शाम को भी आरोपी दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज देकर चला गया था। आरोपी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौनिहालों को गर्म खाना नहीं दे रही है। जिसके चलते विवाद हुआ। थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह ने बताया कि बच्चों का खाना न बांटने पर विवाद हुआ है। जिसमें आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है और इस मामले में आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed