फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   VHP expressed happiness on the date of construction of Ram temple

राम मंदिर निर्माण की तिथि पर विहिप ने जताई खुशी

Sun, 19 Jul 2020 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
VHP expressed happiness on the date of construction of Ram temple
फोटो संख्या 13 श्रीकृष्ण वर्मा - फोटो : ETAWHA
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अयोध्या में मंदिर निर्माण की तिथि पांच अगस्त तय होने पर विश्व हिंदू परिषद से पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के दौरान 3 अथवा 5 अगस्त की तारीख तय की है। इससे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने प्रतिक्रिया कुछ इस तरह व्यक्त की है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्याध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा का कहना है कि राम मंदिर के मामले का पटाक्षेप सुप्रीम कोर्ट द्वारा संभव हो सका। यह समूचे हिंदू समाज के लिए हर्ष का विषय है। यह काम प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुआ है।
विज्ञापन

लिहाजा विश्व हिंदू परिषद और संतों की इच्छा थी कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलान्यास उनके ही हाथों से हो और अब वह घड़ी भी आ गई।
विश्व हिंदू परिषद के मठ मंदिर विभाग कानपुर प्रांत प्रमुख अवधेश भदौरिया का कहना है कि मंदिर निर्माण ट्रस्ट के निर्णय से विश्व के कोटि-कोटि हिंदू जनमानस राम भक्तों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के जिला प्रमुख राजेश दीक्षित का कहना है कि श्री राम मंदिर के बनने का मार्ग प्रशस्त होने से तमाम राम आंदोलन के बलिदानियों का सपना पूरा होने की शुभ घड़ी आ गई है।
विहिप के प्रवक्ता अजय कुमार सिंह कुशवाहा का कहना है कि भारत ही नहीं अपितु दुनियां भर में बसे हिंदू समाज के लोगों में खुशी व्याप्त है।
आराध्य प्रभु श्री राम के अयोध्या में मंदिर निर्माण का भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री के मौजूद रहना और भी बड़ी और हर्ष और गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed