फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Variety show

रंगारंग कार्यक्रम में मचाया धमाल

Sun, 12 Apr 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 12 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Variety show

शहर के कृषि इंजीनियरिंग कालेज में रविवार को एलुमनी मीट का आयोजन हुआ। इस दौरान कालेज के स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सीएसए के कुलपति प्रो. मुन्ना सिंह ने कहा कि इसी सत्र से डेयरी और फिशरीज कालेज में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


स्टूडेंट्स में आशा का संचार करते हुए उन्होंने कहा कि यहां से पढ़कर निकलने वालों का नौकरी खुद इंतजार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला समय आपका है। प्रार्थना है कि जल्द ही इंजीनियरिंग कालेज एग्रीकल्चर यूनीवर्सिटी बने। उन्होंने टीचरों से कहा कि वह स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग और प्लेसमेंट पर ध्यान दें।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीन जेपी यादव ने कहा कि 14 स्टूडेंट्स से इस कालेज की शुरुआत हुई थी। आज छह सौ स्टूडेंट्स यहां पढ़ाई कर रहे हैं। डेढ़ हजार छात्र यहां से पासआउट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यहां के स्टूडेंट्स ने फार्म से लेकर स्पेस तक नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इं. अमित यादव ने इसी कालेज में पढ़ाई की और आज वह मंगल ग्रह पर यान छोड़ने वाली टीम में शामिल रहे हैं। कार्यक्रम को अर्थ नियंत्रक मदन पाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. राजेंद्र प्रसाद, डा. गुफरान, देवेंद्र कुमार, दिनकरलाल, अमित कुलश्रेष्ठ, शैलेंद्र पाल, डा. शौकीन के साथ ही सुदिति ग्लोबल एकेडमी के चेयरमैन सतीश यादव, पूर्व प्राचार्य हैंवरा डिग्री कालेज डा. जयवीर सिंह यादव ने संबोधित किया। कालेज से पासआउट हो चुके दर्जन भर से अधिक छात्रों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


इस दौरान आयोजित मन की बात कार्यक्रम में भी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में रविवार की शाम को स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके धमाल मचाया। वहीं इससे पहले सीएसए के कुलपति प्रो. मुन्ना सिंह कालेज में बने नेताजी सभागार का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed