{"_id":"5e76411b8ebc3e77505a41bc","slug":"two-slippers-cheated-15-thousand-as-bank-officers-etawha-news-knp551733542","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टप्पेबाजों ने बैंक अधिकारी बनकर 15 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो टप्पेबाजों ने बैंक अधिकारी बनकर 15 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। कार में बैठाकर एक सिक्योरिटी गार्ड युवक से दो टप्पेबाजों ने बैंक अधिकारी बनकर 15 हजार रुपये ठग लिए और युवक को कलाबाग गांव के पास उतार कर रफूचक्कर हो गए।
मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के आशापोकर गांव निवासी मानिकचंद्र पुत्र दलवीर सिंह हरियाणा प्रांत के सोनीपत शहर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। शनिवार को वह इटावा पहुंचा और किशनी जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगा। तभी एक ऑल्टो कार में मौजूद तीन लोगों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया। युवक ने कार चालक से कर्री पुलिया स्थान पर उतारने के लिए कहा। कार में बैठे दो युवकों ने बातचीत करते हुए खुद को बैंक अधिकारी बताया। इन टप्पेबाजों ने उसे अपने झांसे में लेकर कोई स्कीम समझाई। मानिकचंद्र ने बताया कि वह उनकी बातों में आ गया और जेब में रखे 15 हजार रुपये निकाल कर दे दिए। इसके बाद उन टप्पेबाजों ने उसे बसरेहर थाना क्षेत्र के कलाबाग गांव के पास जबरिया गाड़ी से उतार दिया और कार लेकर चले गए।