{"_id":"0b3e1d508d4f7bb72ed882e7f9161cdb","slug":"two-death-in-road-accidents-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पहली घटना इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर पक्काबाग के पास हुई। यहां तेजी से आ रही कार अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बा निवासी राशिद (28) पुत्र अनवार अहमद घायल हो गया। बाद में उसने मिनी पीजीआई में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
राशिद गुरुवार की सुबह कार से इटावा आया था। वापस जाते समय हादसा हो गया। दूसरी घटना इटावा-सैफई मार्ग पर बिचपुरी खेड़ा के पास हुई। यहां तेज रफ्तार कार ने विक्रम (12) पुत्र प्रताप सिंह निवासी सैदपुरा थाना वैदपुरा को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा मार्ग पर साइकिल से जा रहे कंहैया (13) पुत्र रामकुमार निवासी भोगीपुरा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बकेवर प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के तहत भरथना रोड पर सती मठिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान नहीं हो पाई है।