Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The sludge in Pakka Talab will be cleared out.

Etawah News: पक्का तालाब के कीचड़ को करवाया जाएगा साफ

Sun, 22 Nov 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 22 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The sludge in Pakka Talab will be cleared out.
फोटो 10: पक्का तालाब को साफ करवाने के निर्देश देते सिटी राजेंद्र बहादुर सिंह। संवाद
बकेवर। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने लखना के पक्का तालाब के कीचड़ को साफ करवाने को लेकर निरीक्षण किया। तालाब में मौजूद पानी को निकालने के बाद उसके तल में जमा कीचड़ को साफ करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कस्बा लखना में कालका मंदिर के सामने करीब पौने 200 वर्ष से अधिक का पुराना पक्का तालाब है। इसमें प्रख्यात माता कालका देवी के मंदिर पर पूजा अर्चना करने आने वाले हजारों लाखों श्रद्धालु आचमन व स्नान करने के बाद पूजा अर्चना करते हैं परंतु उक्त तालाब का पानी काफी गंदगी होने से उसे पानी को छूना भी मुनासिब नहीं लगता। पिछले दिनों नगर पंचायत लखना की नगर पंचायत का प्रभार लेने के बाद ट्रेनी आईएएस कमल पूनिया ने तालाब को साफ कराई का नगर पंचायत को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके तहत कई दिनों तक नगर पंचायत की तरफ से कई पंपिंग सेट लगवा कर तालाब का पानी खाली कराया गया। तालाब का पानी खाली कराए जाने के बाद उसके तल में काफी कीचड़ व गाद जमी है। तालाब के आसपास काफी बस्ती होने व सकरी गलियां होने के कारण तालाब की गाद निकालने में समस्या आ रही है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट राज बहादुर सिंह को तालाब का निरीक्षण कर उसकी सफाई के लिए विशेष तौर पर निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूरे तालाब का भ्रमण कर आसपास के रास्तों को देखा। उन्होंने पांच घंटे तक तालाब के चारों तरफ की रास्तों व मकान की जगह का निरीक्षण किया जिससे तालाब का कीचड़ निकलवाया जा सके। गलियां सकरी होने के कारण उन्होंने स्थानीय लेखपाल राहुल चौबे को छोटे ट्रॉली वाले ट्रैक्टरों से तालाब को साफ करने की व्यवस्था कराई जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed