{"_id":"33c0a787b03ed3b173c76ef188098760","slug":"two-accidents-killed-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर बिजौली के पास सड़क पार करते समय तेजी से आ रही कार ने एक मजदूर को रौंद दिया। इस हादसे में मजदूर की मौत हो गई जबकि ज्ञान स्थली स्कूल के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे बाइक पर सवार दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई तथा एक युवक व दो महिलाएं घायल हो गईं। उधर चकरनगर में उपजिलाधिकारी चकरनगर के शहर स्थित आवास पर ड्यूटी करने जा रहा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चित्तर सिंह सड़क हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन
पहली घटना हाइवे पर ज्ञान स्थली के पास हुई। आगरा जनपद के थाना चित्रहाट क्षेत्र के गांव कूकापुर गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र संतोष कुमार अपनी मां प्रभा देवी बहन सोनी व दो वर्षीय भांजे नमन को लेकर अपनी रिश्तेदारी बकेवर में रिश्तेदार की मौत होने पर मातमपुर्सी में गया था।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह वह बाइक से मां-बहन व भांजे के साथ लौट रहा था। जैसे ही वह ज्ञानस्थली स्कूल के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में टंकी पर बैठा नमन उछलकर सड़क पर जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनीष, प्रभा व सोनी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने नमन के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
दूसरी घटना हाईवे पर गांव बिजौली के पास हुई। गांव दाउदपुरा थाना लवेदी निवासी दामोदर प्रसाद पुत्र सीताराम मंगलवार की सुबह मजदूरी करने के लिए गांव बिजौली जा रहा था। बिजौली के पास जब वह हाईवे पार करने लगा तभी बकेवर की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे मे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार चालक कार को भगा ले गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
चकरनगर प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील में अस्थायी रूप से तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी उपजिलाधिकारी चकरनगर के इटावा आवास पर लगाई गई थी। वह टेंपो से वहां इटावा जा रहा था। यमुना पुल पर टेंपो चालक संतुलन खो बैठा और पुल के डिवाइडर से भिड़ गया। हादसे में आगे बैठा चित्तर घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल इटावा भिजवाया गया। वहां से उसे सैफई भेज दिया गया। उसके पिता रामपाल सिंह ने चकरनगर में तहसील बनाने के लिए जमीन दान दी थी। इसी पर चित्तर सिंह को नौकरी मिली है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद भी कोई अधिकारी उसे देखने तक नहीं पहुंचा।
17- सड़क हादसे में मजदूर की मौत पर रोती बिलखती महिलाएं।
---