फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Try to break the lock of the non-state actors Jewelry store

अराजक तत्वों ने सराफा दुकान का ताला तोड़ने का किया प्रयास

Sat, 12 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 12 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Try to break the lock of the non-state actors Jewelry store
व्यापारी नेता श्याम सिंह वर्मा व अनंत अग्रवाल से बातचीत करते कोतवाल सत्येंद्र यादव व बाजार में मौजूद सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर व कोतवाल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के होमगंज में शुक्रवार रात को अराजक तत्वों ने जमकर उपद्रव किया। दो दुकानों से नमक की करीब चार सौ बोरियां लूट ली। इसके अलावा वहां स्थित ज्वैलरी की दुकानों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया। जिससे वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई। बाद में पुलिस के पहुंचने पर अराजक भाग निकले।

शनिवार को होमगंज के सराफा व्यापारियाें ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई व सराफा व्यापारियों को सुरक्षा देने की मांग करते हुए अपनी दुकानें बंद रखी। लोगों का कहना है कि अराजकता फैला रहे लोगों की फोटो पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हें जब तक सुरक्षा नहीं दी जाएगी वह अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने होमगंज में नमक के दाम बढ़ने की अफवाह को लेकर जमकर उपद्रव किया। अराजक तत्व दो दुकानों से करीब चार सौ बोरी नमक लूट ले गए। इसके अलावा होमगंज में स्थित कुछ सराफा व्यापारियों की दुकानों के भी ताले तोड़ने का प्रयास किया। सुबह जब लोगों ने जब अपनी दुकानों के ताले टूटे देखे तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया। सराफ शिवरतन, राजीव कुमार, सोवरन सिंह दाल बाले व मुन्ना ने बताया उनकी दुकानों के ताले टूटे मिले। दुकानदारों का आरोप है कि उन्होंने नमक लूटकर भाग रहे कई लोगों को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया, लेकिन पुलिस ने बाद में उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पुलिस व प्रशासन की ओर से उन लोगों को सुरक्षा नहीं दी जाती तब तक वह दुकान नहीं खोलेंगे। सराफा व्यापारी संघ के नेता श्याम सिंह वर्मा ने बताया पूरे बाजार में अराजकता की गई, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राघवेंद्र राठौर, कोतवाल सत्येंद्र यादव मौके पर पहुंचे। एएसपी राम किशन यादव ने बताया व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग की थी। इस पर क्यूआरटी के अलावा पीएसी को तैनात किया गया है।


शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने राम प्रकाश वर्मा व उनके पुत्र की नमक की दुकान पर धावा बोलकर करीब चार सौ बोरी नमक लूट लिया था। लूटे गए नमक की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। राम प्रकाश निवासी पुरबिया टोला की तहरीर पर पुलिस ने 300-400 पुरुष व महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सत्येंद्र यादव ने बताया उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed