फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   truck ruined brothers, one died

ट्रक ने भाइयों को रौंदा, एक की मौत

Sat, 18 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 18 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
truck ruined brothers, one died
ट्रकाें को रोककर जाम लगाते आक्रोशित लोग। - फोटो : अमर उजाला

फ्रेंड्सकालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कौशल्या वाटिका के सामने हाईवे किनारे बने सर्विस रोड पर साइकिल से जा रहे दो सगे भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए लोगाें ने मुआवजे की मांग कर हाईवे पर जाम लगा दिया। एसडीएम सदर महेंद्र सिंह और सीओ सिटी शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्हें आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। हालांकि लोगों ने मृतक के पिता के  आने के बाद ही शव उठने देने की बात कही। समाचार लिखे जाने तक शव मौके पर पड़ा था। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला अशोक नगर शहरिया निवासी फौजी रामप्रकाश आगरा में तैनात हैं। शनिवार शाम रामप्रकाश के पुत्र अनुज (13) और गोलू (10) साइकिल से हाईवे किनारे बने सर्विस रोड पर जा रहे थे। तभी सामने से तेजगति से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में गोलू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनुज को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहल्ले और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हाईवे जाम कर दिया। हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम लगने और हादसा होने की सूचना पर फ्रेंड्स कालोनी एसओ जेपी पाल मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इस पर इकदिल, क ोतवाली फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने लोगों क ो मुआवजा दिलाने के प्रति आश्वस्त किया। उसके बाद ही जाम खुल सका। करीब ड़ेढ़ घंटे तक हाइवे जाम रहा। हादसे के शिकार गोलू के पिता रामप्रकाश आगरा में तैनात हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। लोगों ने जाम तो खोल दिया लेकिन गोलू के शव को उठने नहीं दिया। उनका कहना था जब तक मृतक के पिता नहीं आ जाते तब तक शव नहीं उठने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed