{"_id":"65c3caeb356a5cc7460b1a56","slug":"truck-hits-parked-pickup-etawha-news-c-216-1-etw1001-108470-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: खड़े पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: खड़े पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर
Wed, 07 Feb 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
बकेवर। नेशनल हाईवे पर पिकअप का पहिया बदलते समय पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अलीगढ़ जिले के बापूनगर निवासी उपेंद्र भारद्वाज ने बताया वह तिजोरियों का काम करते हैं। मंगवार रात को वह पिकअप से तिजोरियां लेकर औरैया व बांदा लादकर जा रहे थे। बुधवार तड़के तीन बजकर 10 मिनट पर बकेवर बाईपास पर पिकअप का पिछला टायर फट गया।
चालक भुवनेश निवासी डोरीनगर जिला अलीगढ़ पहिया खोलने लगा। तभी इटावा की तरफ से आ रहे एक ट्रक के चालक ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर चालक और परिचालक ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी से हाईवे किनारे खड़ा कराया।